भाजपा ने हरियाणा सहयोग मंच का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा में अपने संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी ने प्रवीण त्यागी को भाजपा सहयोग मंच का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं की सिफारिश पर की है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने औपचारिक रूप से उनकी नियुक्ति की घोषणा की।


प्रवीण त्यागी ने अपने मनोनयन पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और मंच के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े त्यागी ने विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्हें संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक वर्गों के साथ बेहतर संवाद स्थাপित करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

गुरुग्राम के बादशाहपुर गांव के निवासी प्रवीण त्यागी इससे पहले कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह भारतीय रेलवे सलाहकार समिति और सांसद निधि कोष के सदस्य रहने के साथ-साथ अखिल भारतीय ब्रहम ऋषि महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

More From Author

वाटिका सिटी में 33 केवीए बिजली सबस्टेशन का उद्घाटन

द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर तक मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर का काम अंतिम चरण में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *