गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को धर दबोचा

गुरुग्राम सेक्टर 17 क्राइम ब्रांच की टीम ने गांजा तस्करी के मामले में भगोड़ा घोषित किए गए 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी समीर को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ओडिशा के गजपति जिले का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, 13 फरवरी 2024 को टीम ने गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर के पास दो महिलाओं, देवयंती और संध्या को अवैध गांजे के साथ पकड़ा था। उनके कब्जे से लगभग साढ़े 24 किलो गांजा बरामद हुआ था।

पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने समीर के जरिए गांजा उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इसके बाद 19 जून 2024 को पुलिस टीम ने आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया। हालांकि, गुरुग्राम लाने के दौरान खुरदा रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग गया था।

ओडिशा के कटक जीआरपी थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया और अदालत ने आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

इस मामले की निरंतर जांच के दौरान क्राइम ब्रांच टीम ने सोमवार रात आरोपी को दोबारा पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पुलिस से भागने के बाद झारखंड और ओडिशा में छिपा हुआ था।

पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

More From Author

जाम से छुटकारा? गुरुग्राम-फरीदाबाद से होकर दौड़ेगी बुलेट जैसी रफ्तार वाली ट्रेन

गुरुग्राम में बुलडोज़र चला… शहर की 10 गलियों से हटे अवैध रैम्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *