दो साल से रुका घर-घर कूड़ा उठाने का काम, अब मिलेगी बड़ी राहत!

दो साल से बंद पड़ी घर-घर से कूड़ा उठाने की सेवा मानेसर नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही फिर से शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई हाई पावर परचेज कमेटी ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

अस्थायी व्यवस्था से चल रही थी सफाई
जुलाई 2023 से मानेसर में घर-घर से कूड़ा उठाने का काम ठप पड़ा था। इस दौरान नगर निगम अस्थायी व्यवस्था से सफाई कार्य करवा रहा था। अब अगले 5 साल में 65 करोड़ रुपये खर्च कर इस सेवा को दोबारा शुरू किया जाएगा।

बैठक में मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव और नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा भी मौजूद रहे।

इतने वाहन होंगे तैनात
स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन निजेश कुमार के अनुसार एजेंसी सफाई कार्य के लिए निम्नलिखित संसाधन तैनात करेगी —

  • 37 ई-रिक्शा
  • 133 टिप्पर
  • 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली
  • 4 जेसीबी मशीन

संकरी गलियों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रूप से वाहन ड्राइवर और सहायक तैनात रहेंगे।

सफाई निरीक्षकों की मांग भी भेजी
बेहतर निगरानी के लिए निगम ने एचकेआरएन के माध्यम से 32 सहायक सफाई निरीक्षकों की मांग मुख्यालय को भेजी है। यह कदम मानेसर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करेगा और स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने में मददगार होगा।



More From Author

रील देखी… क्लिक किया… और खाली हो गया खाता !

सड़क, फुटपाथ और बाजार होंगे खाली… लेकिन कैसे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *