हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के जीवन में खुशियों का नया दौर शुरू हो गया है। वह सेरोगेसी के जरिए सिंगल मदर बनी हैं। मंत्री आवास पर तीन माह के बेटे जयवीर सिंह का लालन-पालन किया जा रहा है।

करीबी सूत्रों के अनुसार, आरती राव ने यह फैसला निजी जीवन में बड़ा कदम मानते हुए लिया है। हालांकि, राव परिवार की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
राजनीतिक विरासत की नई कड़ी
माना जा रहा है कि जयवीर सिंह भविष्य में अपने नाना और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
राव इंद्रजीत की दो बेटियां हैं बड़ी बेटी आरती राव, जो फिलहाल हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं, और छोटी बेटी भारती राव, जो दो बेटों की मां हैं और राजनीति से दूर रहती हैं।
अक्टूबर 2024 के चुनाव में दिखा था आत्मविश्वास
अक्टूबर 2024 में आरती राव ने अटेली हलके से विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस समय दाखिल किए गए नामांकन पत्र में उन्होंने पिता राव इंद्रजीत का नाम लिखा था, जिससे साफ है कि वह पिता की सियासी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ हैं।
निजी खुशी, सार्वजनिक चर्चा
हालांकि, आरती राव की इस निजी खुशी पर फिलहाल परिवार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।
