stray cattle

गुरुग्राम में शुरू होने जा रहा है बड़ा ऑपरेशन—लावारिस मवेशियों का क्या होगा अब?

गुरुग्राम की सड़कों पर बढ़ते लावारिस पशुओं की समस्या पर अब नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में लगातार मिल रही शिकायतों और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए MCG ने पशुओं को पकड़ने का पूरा काम एक निजी एजेंसी को सौंप दिया है।

Pestec Complete Solutions को मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट

नगर निगम ने Pestec Complete Solutions Pvt. Ltd. को मवेशियों को पकड़ने और गौशाला तक पहुंचाने का ठेका दिया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 17 नवंबर 2025 से 16 नवंबर 2027 तक प्रभावी रहेगा।

1.53 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट

MCG ने दो अलग-अलग मेमो नंबरों के जरिए चारों ज़ोन का काम इस एक ही एजेंसी को अलॉट किया है।
पूरा ठेका 1 करोड़ 53 लाख 50 हजार रुपये का है।

चार माह से बंद था ऑपरेशन

पिछले चार महीनों से लावारिस पशुओं को पकड़ने का काम लगभग बंद पड़ा था। इससे कई जगह जाम, हादसों का खतरा और ट्रैफिक अव्यवस्था बढ़ती जा रही थी।

MCG ने जारी किए कड़े निर्देश

एजेंसी को प्रोपर सिस्टम के साथ काम करना होगा। निगम ने कुछ सख्त शर्तें भी लगाई हैं:

  • कुल राशि का 5% बैंक गारंटी देना अनिवार्य
  • हर पकड़-धकड़ का रिकॉर्ड रखने के लिए लॉग बुक
  • MCG के साथ विस्तृत एग्रीमेंट
  • समय पर और सक्रिय कार्रवाई की जिम्मेदारी

MCG अधिकारी का बयान

प्रीतपाल सिंह, संयुक्त आयुक्त, MCG, ने बताया कि:

“एजेंसी को शहर में लावारिस पशुओं को पकड़ने का जिम्मा सौंप दिया गया है। आने वाले दो साल तक यही एजेंसी इस काम को संभालेगी।”







More From Author

गुरुग्राम में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई… कई इलाके अचानक खाली कैसे हुए?

गुरुग्राम की बिजली व्यवस्था में होने वाला है बड़ा बदलाव… जानिए क्या तैयारी कर रहा है DHBVN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *