सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफनाक साजिश, युवक के साथ जो हुआ वो जानकर दहल जाएंगे

गुरुग्राम में सोशल मीडिया ऐप Grindr के जरिए दोस्ती कर 22 वर्षीय युवक को अगवा कर मारपीट और लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमबीर (44) निवासी सुरहेती पिलानिया, जिला महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने युवक से गे कम्युनिटी के ऐप Grindr के माध्यम से संपर्क किया और दोस्ती बढ़ाई। इसके बाद उसे मिलने के बहाने 23 दिसंबर की रात करीब 10 बजे फर्रुखनगर स्थित पीजी तसील के पास बुलाया गया।

कार में बैठते ही किडनैप

पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वह काले रंग की कार में बैठा, वहां मौजूद रोहित, अनिल और भंवर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे बंधक बना लिया। आरोपी युवक को अलग-अलग जगहों पर घुमाते रहे और लगातार पीटते रहे।

35,500 रुपये ऐंठे

मारपीट के दौरान आरोपियों ने युवक के मोबाइल से 5,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद उसके परिवार से संपर्क कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और उसकी मां से फोन-पे के जरिए 30,000 रुपये मंगवाए, जिसे बाद में अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया गया।

मोबाइल और चेन छीनकर छोड़ा

आरोपी 24 दिसंबर को युवक को झज्जर में छोड़ गए और उसका मोबाइल फोन व चांदी की चेन छीनकर फरार हो गए। मामले में थाना फर्रुखनगर में केस दर्ज किया गया।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि पूरी वारदात Grindr ऐप के जरिए बनाई गई साजिश का हिस्सा थी। अब तक पुलिस इस केस में रोहित, अनिल, भंवर और सोमबीर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने एक कार और लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस की अपील

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधानी बरतें। बिना किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बताए व्यक्तिगत मुलाकात न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

More From Author

सुभाष चौक पर सर्विस रोड बंद, गुरुग्राम–सोहना हाईवे पर लगा भीषण जाम, आधे शहर की पानी सप्लाई प्रभावित

एक चखने की कीमत पड़ी जान से भारी… खंडेवाला मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *