विरोधियों को सीधी चुनौती: आरती राव बोलीं– नेतृत्व बदलेगा नहीं

अटेली से विधायक और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री आरती राव ने अपने पांच दिवसीय दक्षिण हरियाणा दौरे के पहले ही दिन राजनीतिक विरोधियों को कड़ा संदेश दे दिया। मानेसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आरती राव ने साफ कहा कि हालात चाहे जैसे भी हों, दक्षिण हरियाणा का नेतृत्व उनके परिवार के हाथ में ही रहेगा।

पिता राव इंद्रजीत सिंह पर हो रहे हमलों पर पलटवार करते हुए आरती राव ने कहा,
“हम चुनाव कहीं से भी लड़ें, लेकिन दक्षिण हरियाणा की सरदारी पहले की तरह हमारी ही रहेगी। मैं अपने पिता की राजनीतिक विरासत को पूरी मजबूती से आगे बढ़ाऊंगी।”

राव नरबीर के विरोधी के घर से सियासी संदेश

अपने दौरे के पहले दिन आरती राव ने जानबूझकर मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत सिंह के आवास को चुना, जो मंत्री राव नरबीर सिंह के विरोधी माने जाते हैं। यहीं से उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह जैसी ईमानदार और साफ छवि वाला नेता हरियाणा में शायद ही कोई और हो।

आरती राव ने कहा कि जनता ने उनके पिता को छह बार सांसद और चार बार विधायक बनाकर भरोसा जताया है, जो उनकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता का बड़ा प्रमाण है।

अंतिम सांस तक संघर्ष का ऐलान

आरती राव ने दो टूक कहा कि वह अपने क्षेत्र और लोगों के हक की लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटेंगी।
“जैसे मेरे पिता ने जनता के लिए संघर्ष किया, वैसे ही मैं भी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ूंगी।”

आरती राव का यह दौरा दक्षिण हरियाणा की राजनीति में हलचल बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

More From Author

गुरुग्राम में पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, आयुर्वेद डॉक्टर ने डिलीवरी वर्कर को SUV से बेरहमी से कुचला

3 हजार पुलिसकर्मी, बॉर्डर सील… गणतंत्र दिवस पर गुरुग्राम में सख्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *