एमिटी यूनिवर्सिटी के कैंपस में मंगलवार को किताबों और पढ़ाई की जगह हिंसा का माहौल बन गया। छात्रों और यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों के बीच झड़प इतनी भयानक थी कि पूरा कैंपस रणभूमि में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, पढ़ाई करने आए एक छात्र पर यूनिवर्सिटी के बाउंसरों ने हमला किया। बाउंसरों ने अपने साथियों को बुलाकर छात्र की बेरहमी से पिटाई की। हमलावर बिना नंबर की गाड़ियों में पहुँचे और तांडव मचाया।
बीच सड़क पर छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने मानेसर पुलिस को शिकायत दी है।
पुलिस यूनिवर्सिटी के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना ने एमिटी यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Follow for More:
