‘BLACKLISTED’ कार चलाकर एंट्री मारने वाला छात्र…पुलिस ने VIP नहीं, सीधे FIR एंट्री दे दी!

पुलिस थाना सदर गुरुग्राम की ERV-272 पर तैनात पुलिस टीम ने DPG कॉलेज, सेक्टर-34 के पास कार्रवाई करते हुए एक तेज रफ्तार कार चालक को काबू किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी कार को तेज गति और लापरवाही से चलाकर लोगों की जान को खतरे में डाल रहा था।

पुलिस टीम ने जब कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने कार लगभग 15–20 कदम आगे रोककर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू (21 वर्ष), निवासी गांव खरखड़ा, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी DPG कॉलेज में बी.ए.थर्ड ईयर का छात्र है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अपनी कार की नंबर प्लेट हटाकर आगे “BLACKLISTED” और पीछे “YADAV” लिखवाया हुआ था। वह कार को तेज रफ्तार में चलाते हुए लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई वरना कार भी बरामद कर ली है। आरोपी को 14 नवंबर 2025 को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

More From Author

गुरुग्राम में सुरक्षा अलर्ट… डिलीवरी व कैब सेवाओं पर क्यों बढ़ी नजर?

10 करोड़ के घर, पर रास्ता गायब! आखिर कहाँ फँस गया सेक्टर-82 का सड़क प्रोजेक्ट?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *