रेस्टोरेंट में कारोबारी की मिली लाश, क्या था विवाद का सच?

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां 45 वर्षीय स्क्रैप कारोबारी हरीश शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मूल रूप से बालियावास गांव के निवासी थे और फरीदाबाद व बेंगलुरु में स्क्रैप फैक्ट्रियां चलाते थे।

सूत्रों के मुताबिक, हरीश शुक्रवार रात एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। वहां किसी बात को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने हरीश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

परिजनों के अनुसार, हरीश रात 10 बजे घर से निकले थे और रात 12 बजे तक परिवार से फोन पर बात भी हुई थी। लेकिन रात साढ़े तीन बजे पुलिस का कॉल आया, जिसमें हरीश की मौत की सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें, तो दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है।

पुलिस की कार्रवाई जारी
डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने हत्या की FIR दर्ज कर ली है और इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।

More From Author

दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी का डीपीआर बनाने पहुंची खास टीम!

फिर धंसी गुरुग्राम की बसई रोड! सीवर लीकेज या बड़ी लापरवाही?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *