गुरुग्राम में कचरे को लेकर नई व्यवस्था, बल्क वेस्ट जेनरेटर पर होगी सख्ती

गुरुग्राम शहर में बड़ी मात्रा में कचरा पैदा करने वाले बल्क वेस्ट जेनरेटर (BWG) जैसे बड़ी हाउसिंग सोसायटी, संस्थान और कॉमर्शियल प्रतिष्ठानों को अब अपने परिसर में ही कचरे का प्रबंधन करना होगा। नगर निगम गुरुग्राम (MCG) इस दिशा में सक्रिय हो गया है और इसके लिए योग्य एजेंसियों की पहचान कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

नगर निगम ने शहर में बल्क वेस्ट जेनरेटर द्वारा उत्पन्न म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट (MSW) के कलेक्शन, सेग्रीगेशन, ट्रांसपोर्टेशन, प्रोसेसिंग और वैज्ञानिक निपटान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित एजेंसियां कचरे का पर्यावरण के अनुकूल और वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करेंगी, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

इच्छुक और योग्य एजेंसियां नगर निगम गुरुग्राम की आधिकारिक वेबसाइट www.mcg.gov.in पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित योग्यता मानदंडों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकती हैं।

21 जनवरी को होगी वर्कशॉप

एजेंसियों को पूरी प्रक्रिया की जानकारी देने और उनके सवालों के समाधान के लिए नगर निगम गुरुग्राम द्वारा 21 जनवरी को सुबह 11 बजे एक वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। यह वर्कशॉप सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित होगी।

इस संबंध में जॉइंट कमिश्नर (SBM) डॉ. प्रीतपाल सिंह ने कहा कि नगर निगम की यह पहल गुरुग्राम में कचरा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक व्यवस्थित व पारदर्शी बनाएगी। इससे बल्क वेस्ट जेनरेटर द्वारा पैदा होने वाले कचरे का बेहतर और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

More From Author

गुरुग्राम में ड्रग MDMA की सप्लाई करने वाला गिरोह बेनकाब, विदेशी महिला गिरफ्तार

100 नए जवान, लेकिन क्या यह ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म कर पाएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *