सर्दियों की शुरुआत को देखते हुए गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल के समय में बदलाव किया गया है। अब अस्पताल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा। पहले इसका समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक था।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह बदलाव मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को पहले समय की वजह से परेशानी होती थी। अब नई व्यवस्था से न केवल मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि भीड़भाड़ पर भी नियंत्रण रहेगा।
अस्पताल प्रबंधक डॉ. मनीष राठी ने बताया
“सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए अस्पताल के खुलने और पंजीकरण के समय में परिवर्तन किया गया है। नई टाइमिंग 16 अक्तूबर से प्रभावी होगी।”
