द्वारका–रेजांगला चौक मेट्रो प्रोजेक्ट की डीपीआर फिर बदलेगी, रूट में भी हो सकता है बदलाव

दिल्ली के द्वारका से गुरुग्राम के रेजांगला चौक तक प्रस्तावित मेट्रो लाइन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मेट्रो परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) अब दोबारा तैयार की जाएगी। मंगलवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HMRTC) की बोर्ड बैठक में डीपीआर में संशोधन को हरी झंडी दे दी गई।

HMRTC ने वर्ष 2022 में इस मेट्रो कॉरिडोर की डीपीआर राइट्स (RITES) से तैयार करवाई थी। प्रस्तावित मेट्रो लाइन की लंबाई लगभग 8.4 किलोमीटर रखी गई थी, जिस पर करीब 1892 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था। अब यात्रियों की संख्या और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए मेट्रो रूट में बदलाव की भी संभावना जताई जा रही है।

गुरुग्राम–दिल्ली में 7 मेट्रो स्टेशन थे प्रस्तावित

पहले से बनी डीपीआर के अनुसार इस मेट्रो रूट पर कुल 7 स्टेशन बनाए जाने थे। इनमें से 4 स्टेशन गुरुग्राम और 3 स्टेशन दिल्ली में प्रस्तावित थे।

गुरुग्राम में प्रस्तावित स्टेशन:

  • रेजांगला चौक (पालम विहार)
  • चौमा
  • सेक्टर-110ए
  • सेक्टर-111

दिल्ली में प्रस्तावित स्टेशन:

  • द्वारका सेक्टर-21
  • यशो भूमि मेट्रो स्टेशन
  • सेक्टर-28

इसमें गुरुग्राम क्षेत्र में मेट्रो लाइन की लंबाई लगभग 4.90 किमी, जबकि दिल्ली क्षेत्र में 3.50 किमी तय की गई थी।

2031 तक रोज़ाना 2 लाख यात्रियों के सफर का अनुमान

HMRTC ने द्वारका से रेजांगला चौक तक अलग से यातायात अध्ययन कराया है। वहीं, DMRC ने यशो भूमि मेट्रो स्टेशन से IFFCO चौक तक ट्रैफिक सर्वे किया है। अब यह फैसला केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय को लेना है कि इनमें से किस मेट्रो रूट को मंजूरी दी जाए या दोनों कॉरिडोर बनाए जाएं।

यातायात अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2031 तक रेजांगला चौक मेट्रो रूट पर रोजाना करीब 2 लाख यात्री सफर कर सकते हैं।

गुरुग्राम की अन्य मेट्रो लाइनों पर भी अपडेट

बैठक के दौरान HMRTC ने गुरुग्राम की अन्य प्रस्तावित मेट्रो परियोजनाओं की जानकारी भी मुख्य सचिव को दी। इनमें

  • भोंडसी से रेलवे स्टेशन तक मेट्रो लाइन
  • गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से सेक्टर-5 तक मेट्रो कॉरिडोर

शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी भी राइट्स (RITES) को सौंपी गई है।

More From Author

गुरुग्राम में 2.18 करोड़ की ठगी, कैंसर इलाज के नाम पर रचा गया फर्जीवाड़ा

WhatsApp ग्रुप में जुड़ते ही शुरू हो गई ठगी! गुरुग्राम में इंटरनेशनल साइबर रैकेट का भंडाफोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *