गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड: अंडरपास या फ्लाईओवर, जानिए कौन सा विकल्प बनेगा ट्रैफिक का समाधान

गुरुग्राम: शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, पर यातायात को सुगम बनाने के लिए जीएमडीए ने दो विकल्प तैयार किए हैं – अंडरपास और फ्लाईओवर।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इन प्रस्तावों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने अंडरपास का निर्माण करने की सिफारिश की है, ताकि सड़क विकास और ट्रैफिक सुधार को बढ़ावा मिल सके।

यह परियोजना लगभग 6 किलोमीटर लंबी सड़क को कवर करेगी, जो घाटा गांव से वाटिका चौक (गुरुग्राम-सोहना राजमार्ग) तक फैली है। प्रस्तावित निर्माण में 5 प्रमुख चौराहे शामिल हैं:

  • गोल्फ कोर्स रोड टी-पॉइंट
  • कादरपुर रोड चौराहा
  • पायनियर पार्क सिग्नल
  • स्प्लेंडर टॉवर के पास
  • सेंट जेवियर्स स्कूल के पास

लागत का अनुमान

  • फ्लाईओवर: ₹578 करोड़
  • अंडरपास: ₹658 करोड़

GMDA की राय
अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर इस इलाके के लिए व्यावहारिक विकल्प है। उनका तर्क है कि क्षेत्र अरावली की तलहटी में स्थित है और बादशाहपुर नाला यहीं से गुजरता है, जिससे अंडरपास में जलभराव की संभावना रहती है। हालांकि, बड़े पंपिंग स्टेशन और सपोर्ट सिस्टम लगाकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

प्रभाव और दृश्यता
फ्लाईओवर आसपास की कॉलोनियों और सेक्टरों से दृश्यता प्रभावित कर सकता है, जबकि अंडरपास का ऐसा कोई असर नहीं होगा।

More From Author

कांग्रेस में नई ताजपोशी… लेकिन खट्टर ने कहा – सिर मुंडाते ही ओले पड़ गए!

गुरुग्राम में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बकाया टैक्स के चलते कमर्शियल प्रॉपर्टी सील!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *