गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर स्टंट… पुलिस देखती रह गई!

गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के दिन 12 लग्जरी कारों का काफिला स्टंट करता नजर आया। तेज रफ्तार में चल रही इन गाड़ियों में सवार युवक सनरूफ से बाहर निकलकर हरियाणवी और पंजाबी गानों पर डांस कर रहे थे। कई गाड़ियां बिना नंबर प्लेट की थीं और काले शीशों (ब्लैक फिल्म) का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस को दिखाए अश्लील इशारे

हाईवे पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की तो गाड़ियों की छत पर बैठे युवकों ने पुलिस को उंगली दिखाकर अश्लील इशारे किए और तेज गति से आगे बढ़ गए। पुलिस केवल उनके वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर पाई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

स्टंटबाज युवकों ने इस खतरनाक कारनामा का वीडियो खुद ही सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस की सफाई

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वीडियो के अधिकतर हिस्से दिल्ली की सीमा में शूट हुए लग रहे हैं। ट्रैफिक टीम भी दिल्ली पुलिस की प्रतीत होती है। इसलिए वीडियो दिल्ली पुलिस को भेजा जाएगा।
हालांकि, अगर गुरुग्राम की सीमा में स्टंट की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पीछा न करने की वजह

एक पुलिसकर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कारों की स्पीड बहुत ज्यादा थी और काफिले में गाड़ियों की संख्या अधिक थी। इसलिए पीछा करना मुश्किल हो गया और स्थिति को संभालना चुनौतीपूर्ण था।

जांच और भविष्य की योजना

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और कारों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर की जा रही है। जल्द ही उन पर कार्रवाई होगी।
भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर हाई-स्पीड कैमरों की संख्या बढ़ाने और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की योजना बनाई जा रही है।

More From Author

गुड़गांव के एक राजकीय स्कूल से आई चौंकाने वाली शिकायत… छात्राओं ने तोड़ी चुप्पी!

गुरुग्राम क्लब के बाहर पार्टी के बाद युवक के साथ हुई ऐसी वारदात, जानकर चौंक जाएंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *