गुरुग्राम में सैकड़ों लोग सड़क पर… वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में रखने के आदेश के विरोध में गुरुवार को गुरुग्राम की गैलेरिया मार्केट में कुत्ता प्रेमियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर इकट्ठा हुए और करीब एक घंटे तक विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट से इस आदेश को वापस लेने की मांग की। कुत्ता प्रेमियों का कहना है कि “ये आवारा कुत्ते, कुत्ते नहीं बल्कि हमारे बच्चे हैं। हम इन्हें मरने के लिए नहीं छोड़ सकते। इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।”

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के बजाय उनकी नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया पर ध्यान देना चाहिए। उनका मानना है कि यह फैसला इन बेजुबान जानवरों के जीवन के लिए खतरा बन सकता है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से अपील की कि मिलकर ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे कुत्तों और इंसानों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनके “बच्चों” क पक्ष में फैसला नहीं आता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

More From Author

गुरुग्राम में मवेशियों पर कड़ी कार्रवाई, जुर्माना सुनकर चौंक जाएंगे आप !

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में गूंजा आजादी का जश्न, फिर मंत्री राणा ने कही बड़ी बात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *