गैस सिलेंडर शॉप में आग… इतनी तेज ब्लास्ट कि दीवारें तक उड़ गईं!

रविवार देर शाम गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार क्षेत्र में स्थित एक एलपीजी सिलेंडर रिफिलिंग शॉप में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखे कई छोटे सिलेंडरों में जोरदार धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

हादसे में एक व्यक्ति झुलस गया, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आग से दुकान जलकर राख
आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखे छोटे सिलेंडर फटने लगे। विस्फोट की वजह से दुकान की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा।
आग में—

  • दुकान का सारा सामान जलकर राख
  • बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त
  • प्लास्टिक कंटेनर, पाइप और अन्य उपकरण भी नष्ट

फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
फायर अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
उन्होंने आशंका जताई कि आग गैस लीकेज के चलते लगी होगी। विस्तृत जांच के बाद ही सही कारण का पता चलेगा।

समय रहते बाहर निकले लोग

दुकान मालिक और कर्मचारी समय पर दुकान से बाहर निकल आए। आसपास के लोगों ने भी शोर सुनते ही अपनी दुकानों से बाहर निकल कर सुरक्षा सुनिश्चित की।

More From Author

गुरुग्राम में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत… लेकिन समय कम!

तोता गैंग गिरफ्तार! जानिए कैसे पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *