गुरुग्राम में गोल्ड लोन शाखा पर धावा… 5 मिनट में करोड़ों का खेल?

गुरुग्राम में शनिवार शाम शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हथियारबंद बदमाशों ने मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में धावा बोल दिया। शीतला माता रोड स्थित इस शाखा में बदमाश ऑडिटर बनकर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों व ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब साढ़े 9 लाख रुपए की नकदी और ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए।

कैसे हुई वारदात?

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे ब्रांच बंद होने का समय था। इसी दौरान 5 बदमाश ऑडिटर बनकर अंदर घुसे। पहले दो लोग पहुंचे और थोड़ी देर बाद बाकी भी अंदर आ गए। अचानक उन्होंने हथियार निकालकर कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकाना शुरू कर दिया।

बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को काबू कर लिया और कर्मचारियों पर हमला किया। इस दौरान दो कर्मचारियों को बंदूक की बट से चोट लगी। घटना के बाद बदमाश कैश और ज्वेलरी लूटकर मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज से जांच शुरू

सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शहर में नाकेबंदी कर दी। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शाखा से CCTV फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने कैश के साथ-साथ ज्वेलरी भी लूटी है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कुल कितनी राशि और सोना चोरी हुआ है।

भीड़भाड़ वाले बाजार में वारदात से दहशत

शनिवार शाम हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि बदमाश जिस तरह से ऑडिटर बनकर आए और चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, उससे उनकी प्लानिंग साफ झलकती है

More From Author

टेलीग्राम जॉब ऑफर और फर्जी ऐप… कैसे लगी लाखों की चपत?

सुबह-सुबह गोलियों की गड़गड़ाहट… एल्विश यादव का घर बना निशाना!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *