गुड़गांव। गुड़गांव के एक राजकीय स्कूल में बड़ा मामला सामने आया है। यहां नौंवी कक्षा की तीन छात्राओं ने म्यूजिक टीचर पर देर रात कॉल और आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक उन्हें धमकी देता था कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेंगी तो वह उन्हें फेल कर देगा।

छात्राओं ने बताई आपबीती
छात्राओं ने खंड शिक्षा अधिकारी को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी शिक्षक रिंकू कोहली उन्हें फोन कर अश्लील बातें करता था।
शिकायत के अनुसार, शिक्षक कहता था –
- मेरी बहुत सारी गर्लफ्रेंड हैं
- तुम मेरी बात किसी बड़ी उम्र की लड़की से करा दो
- मेरे लिए कमरा ढूंढ़ दो
- शाम को मुझसे मिलने आ जाओ
इस तरह की हरकतों से परेशान होकर छात्राओं ने हिम्मत जुटाकर अधिकारियों को पूरी बात बताई।
अभिभावकों ने जताई नाराज़गी
अभिभावकों का कहना है कि आरोपी शिक्षक अक्सर शराब के नशे में छात्राओं को देर रात कॉल करता है। इससे छात्राओं का मानसिक रूप से बुरा असर पड़ रहा है।
POCSO कमेटी करेगी जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने तुरंत POCSO कमेटी का गठन किया है। साथ ही, आरोपी म्यूजिक टीचर से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
