चलती कार की छत पर स्टंट… वायरल वीडियो ने दिलाई 6 युवकों की गिरफ्तारी

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने सड़क सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले 6 स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में आरोपी थाना खेड़की दौला क्षेत्र के सेक्टर-85 रोड पर चलती स्कॉर्पियो कार की छत पर खड़े होकर स्टंट और हुड़दंग करते नजर आ रहे थे।

वीडियो में दिखाई दे रही गंभीर लापरवाही को देखते हुए पुलिस थाना खेड़की दौला में 12 जनवरी 2026 को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 13 जनवरी 2026 को सभी आरोपियों को गुरुग्राम से काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शौकीन (33), मनीष (32), लोकेश (24), सुभाष (39), विकास (29) — सभी निवासी गांव अलखपुरा, जिला भिवानी तथा सलीम (35), निवासी सुलखनी, जिला हिसार के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि सभी आरोपी बिल्डिंग मैटीरियल के काम से जुड़े हैं। ये लोग दिल्ली के वजीरपुर से पार्टी करने के बाद शौकीन की स्कॉर्पियो कार में सवार होकर दौलताबाद जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर इन्होंने जानलेवा स्टंटबाजी की।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्टंट में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार को भी जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

गुरुग्राम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर स्टंटबाजी और लापरवाही से बचें। ऐसे कृत्य न केवल गैरकानूनी हैं बल्कि दूसरों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन सकते हैं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



More From Author

प्रदूषण पर निगम का एक्शन मोड, जनवरी में 705 चालान, 9.26 लाख रुपये वसूले

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को लेकर बड़ा प्लान! द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *