गुरुग्राम बसई रोड पेट्रोल पंप के पास ऑटो ड्राइवर पर लाठी-डंडों से हमला

गुरुग्राम में किराए के 10 रुपए पर मचा बवाल, ऑटो ड्राइवर वेंटिलेटर पर

गुरुग्राम के सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में बसई रोड पेट्रोल पंप के पास 10 रुपए के किराए को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान कुछ आरोपियों ने 19 वर्षीय ऑटो ड्राइवर विपिन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विपिन को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी विपिन बस अड्डे से बसई की ओर सवारी लेकर जा रहा था। बसई रोड पेट्रोल पंप के पास एक यात्री से किराए को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद यात्री ने अपने रिश्तेदारों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि उन्होंने विपिन पर बेरहमी से हमला किया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर स्थानीय लोग और यूजर्स आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

दिसंबर से पहले बदल जाएगा गुरुग्राम का सफर… जानें क्या है बड़ी तैयारी

गुरुग्राम में रोज़ बढ़ रहे डॉग बाइट केस… अब निगम की तैयारी से बदलेगा हालात?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *