गुरुग्राम ब्लाइंड मर्डर का खुलासा! लिव-इन कपल ने रची खौफनाक साजिश

गुरुग्राम में एक ब्लाइंड मर्डर केस ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती पेश की थी, लेकिन लगातार जांच के बाद पुलिस ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है। मामला एक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल और उनके सीनियर सहकर्मी के बीच विवाद से जुड़ा निकला, जिसमें रंजिश के चलते 40 वर्षीय सोनपाल की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने हत्या के आरोप में 26 वर्षीय कुशलपाल सिंह उर्फ कौशल और उसकी 19 वर्षीय लिव-इन पार्टनर भावना को 13 और 14 नवंबर को गिरफ्तार किया है। मृतक सोनपाल 4 अक्टूबर 2025 से लापता था।

दोस्ती कराने के दबाव से बढ़ी रंजिश

जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी एक ही कंपनी में काम करते थे। सोनपाल, कुशलपाल पर उसकी प्रेमिका भावना से दोस्ती कराने के लिए दबाव डालता था। यही बात दोनों आरोपियों के मन में गहरी रंजिश का कारण बनी और उन्होंने हत्या की साजिश रची।

घुमाने के बहाने ले जाकर की हत्या

4 अक्टूबर को दोनों आरोपियों ने सोनपाल को मथुरा घुमाने का झांसा देकर बाइक पर अपने साथ ले गए। केएमपी रोड से होते हुए वे कोसी बॉर्डर (उत्तर प्रदेश) पहुंचे, जहां पहले सोनपाल पर हेलमेट से वार किया गया। इसके बाद कुशलपाल ने चाकू से उसकी गर्दन पर 7–8 बार वार करके उसकी हत्या कर दी।

हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने

  • वारदात में इस्तेमाल चाकू
  • हेलमेट
  • बाइक
  • मृतक का आईडी कार्ड और बैग बरामद कर लिया।

पुलिस ने सोनपाल का शव भी कोसी बॉर्डर से बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


More From Author

गुरुग्राम में कूड़े के ढेर से मिला शव… चेहरे पर पत्थरों के निशान ने बढ़ाया सस्पेंस

गुरुग्राम में सुरक्षा अलर्ट… डिलीवरी व कैब सेवाओं पर क्यों बढ़ी नजर?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *