गुरुग्राम में कैंटर में अचानक आग, ट्रैफिक पुलिस ने आखिरी मिनट पर बचाई जान!

गुरुग्राम जिले में ट्रैफिक पुलिस की त्वरित और सतर्क कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। सेक्टर 59 से खेड़की दौला जा रहे शटरिंग सामग्री से भरे एक कैंटर में रामगढ़ चौक के सिग्नल पर अचानक धुआं निकलने लगा।

ड्राइवर को सुरक्षित निकाला

जोनल अधिकारी हिम्मत सिंह और सिपाही दिनेश कुमार ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत समझते हुए तुरंत कार्रवाई की। धुआं आग का रूप लेने से पहले ही दोनों अधिकारियों ने कैंटर ड्राइवर विकास (उत्तर प्रदेश निवासी) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास के वाहनों को हटवाकर यातायात को डायवर्ट किया।

फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू

हिम्मत सिंह ने तत्काल नजदीकी M3M अर्बन मॉल की फायर ब्रिगेड से संपर्क किया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैफिक पुलिस की मदद से कैंटर में लगी आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

जनता ने ट्रैफिक पुलिस को किया धन्यवाद

कैंटर चालक विकास ने अपनी जान बचाने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का धन्यवाद किया। यह कार्रवाई यातायात पुलिस उपायुक्त डॉ. राजेश मोहन के मार्गदर्शन में की गई।

More From Author

गुरुग्राम महिला थाने में पति-पत्नी ने पुलिस के सामने की जमकर मारपीट!

नशा छोड़ने का ऐसा संदेश जो दौड़ बनकर पहुंचा हर घर तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *