गुरुग्राम क्राइम ब्रांच का ASI पैसे लेते ही गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

गुरुग्राम के पालम विहार क्राइम ब्रांच में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) प्रवीण कुमार को राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI पर वाहन चोरी के मामले में आरोपी को पुलिस रिमांड के दौरान परेशान न करने और केस में मदद करने के बदले 3 लाख रुपये की मांग करने का आरोप है।

शिकायत मिलते ही हरकत में आई ACB

ACB के अनुसार, जोधपुर ग्रामीण शाखा को शिकायत मिली थी कि गुरुग्राम क्राइम ब्रांच में तैनात ASI प्रवीण कुमार एक आरोपी से अवैध रूप से पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा है। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ACB ने ट्रैप की योजना तैयार की।

हाईवे पर बिछाया गया ट्रैप, रिश्वत लेते ही गिरफ्तारी

योजना के तहत ASI को हाईवे पर बुलाया गया। शिकायतकर्ता को 3 लाख रुपये के साथ भेजा गया, जिसमें आधी रकम असली और आधी डमी नोट थे। जैसे ही ASI प्रवीण ने पैसे स्वीकार किए, ACB टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

वाहन चोरी केस में मांगी गई थी रकम

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका मामा वाहन चोरी के एक मामले में पालम विहार क्राइम ब्रांच की हिरासत में है और जांच के लिए जोधपुर लाया गया था। इसी दौरान आरोपी ASI ने आरोपी को राहत दिलाने और रिमांड में परेशान न करने के बदले 3 लाख रुपये की मांग की थी।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज

शुक्रवार को शिकायत दर्ज होने के बाद ACB ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई जोधपुर ACB के डीआईजी भुवन भूषण यादव के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के नेतृत्व में की गई।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। ACB ने ASI प्रवीण कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

More From Author

सेक्टर-9 तिराहे पर जाम से मिलेगी राहत, जीएमडीए बनाएगा नया यूटर्न

गुरुग्राम में 15 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म… आरोपी पड़ोसी फरार, फिर क्या हुआ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *