गुरुग्राम में डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत… वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

गुरुग्राम के बजघेड़ा थाने के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के सामने अचानक से कुत्ता आ जाने के कारण बाइक फिसलने से ऑनलाइन डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में गई 35 वर्षीय युवक की जान

मृतक की पहचान फरीदाबाद के पल्ला गांव निवासी 35 वर्षीय कमल के रूप में हुई है। कमल एक ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म के लिए काम करता था। बुधवार रात करीब 9 बजे वह दिल्ली से मानेसर की ओर बाइक से जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ़्तार सामान्य थी, तभी अचानक एक आवारा कुत्ता सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के दौरान हेलमेट भी निकल गया और सिर में गंभीर चोट आने से उसकी जान चली गई।

अस्पताल ले जाने पर भी नहीं बची जान

स्थानीय लोगों ने तुरंत कमल को नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

लावारिस जानवर बन रहे खतरा

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बाइक का फिसलना सामने आया है। उन्होंने कहा कि आवारा जानवरों की वजह से इस तरह के हादसे लगातार हो रहे हैं, जिस पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

More From Author

मानेसर NH-48 पर भयानक हादसा!… कैंटर के केबिन में मिला चालक का शव

खत्म होगा आपका बड़ा टेंशन… ट्रैफिक चालान और केस निपटाने का आसान मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *