ढाबा संचालक और बेटे पर बेरहमी से हमला, पढ़िए कैसे हुआ डरावना वाक्या

गुरुग्राम जिले के डूंडाहेड़ा क्षेत्र में देर रात काले रंग की स्कॉर्पियो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। ओल्ड दिल्ली रोड पर एक ढाबा संचालक और उसके बेटे को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला करने के साथ-साथ हवा में पिस्तौल लहराकर इलाके में दहशत फैला दी।

पैसों के लेन-देन से उपजा विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, ढाबा संचालक और युवकों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि आरोपी मारपीट पर उतर आए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो से उतरे 4-5 युवकों ने ढाबा संचालक और उसके बेटे पर लाठियां बरसाईं और बेरहमी से लात-घूंसों से हमला किया।

पिस्तौल लहराकर दी धमकी

ढाबा संचालक के मुताबिक, रात करीब 12 बजे अनीश नामक युवक नशे की हालत में खाना पैक करवाने आया और बिना पैसे दिए जाने लगा। पैसे मांगने पर उसने गाली-गलौज की और हाथापाई करते हुए धमकी दी कि 25 मिनट में अंजाम भुगतना पड़ेगा। थोड़ी देर बाद वह अपने साथियों मनीष और संदीप के साथ लौटा और हमला बोल दिया। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार अन्य युवक भी आ गए। मारपीट के बीच एक आरोपी ने पिस्तौल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी।

तीन आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • अनीश (30 वर्ष), निवासी डूंडाहेड़ा
  • मनीष (28 वर्ष), निवासी डूंडाहेड़ा
  • संदीप (24 वर्ष), निवासी गांव चंदौली, जिला बनारस (उत्तर प्रदेश)

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और अवैध हथियार के इस्तेमाल जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस पिस्तौल के स्रोत और लाइसेंस की भी गहनता से जांच कर रही है।

More From Author

गुरुग्राम में जुटेंगे 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागी, क्या है नमो युवा रन का पूरा प्लान?

गुरुग्राम की हाई-सेक्योरिटी सोसायटी में दिनदहाड़े चोरी,आखिर कैसे हुई वारदात?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *