गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना… कुत्ते की हत्या के आरोपी काबू!

गुरुग्राम के प्रताप नगर स्थित मेंहदी पार्क के पास एक आवारा कुत्ते की हत्या करने के मामले में न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक ही परिवार के चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस संबंध में एक महिला द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप था कि रात के समय गली में सो रहे कुत्ते को बाइक एवं कार में सवार कुछ लोगों ने सड़क पर चोट पहुँचाकर मार दिया और शव को कूड़े में फेंक दिया।

शिकायत पर थाना न्यू कॉलोनी गुरुग्राम में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को छानबीन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान —

  • कुलभूषण (44 वर्ष), प्राइवेट कंपनी कर्मचारी
  • देव कुमार (18 वर्ष), शिक्षा – 12वीं
  • हिमांशु (22 वर्ष)

सभी निवासी – नई बस्ती, गुरुग्राम (हरियाणा)

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसी कुत्ते ने कुलभूषण को काट लिया था, जिसके बाद आरोपियों ने बदले की नीयत से पत्थर व डंडों से कुत्ते को मारने की वारदात को अंजाम दिया और शव को कूड़े में फेंक दिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और केस की आगे की जांच जारी है।

More From Author

शहर के मशहूर अप्पू घर पर लगा ताला… टैक्स की चूक या कुछ और?

गुरुग्राम में 7 मंजिला पक्षी घर! हजारों परिंदों को मिलेगा नया ठिकाना – पूरी योजना जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *