GURGAON REPORTER

गुरुग्राम में विदेशी का बैग गायब… आगे जो हुआ, यकीन नहीं होगा!

गुरुग्राम जिले में इंसानियत और ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए यातायात पुलिस ने एक विदेशी नागरिक का कीमती बैग उसे लौटा दिया। जानकारी के अनुसार, पेट्रिक जेम्स मैकन नामक विदेशी नागरिक का बैग बाइक से गिर गया था। बैग में करीब 3 लाख रुपये के कीमती सामान थे।

ऐसे मिला बैग वापस
घाटा पावर हाउस में तैनात ASI जितेंद्र को पेट्रिक ने बताया कि उनकी बाइक से बैग गिर गया है और उन्होंने एक गाड़ी का नंबर भी नोट किया है, जिसने बैग उठाया था।

ASI जितेंद्र ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी के मालिक का पता लगाया। पूछताछ में पता चला कि गाड़ी मालिक का ड्राइवर उस समय गाड़ी चला रहा था। जब ड्राइवर से संपर्क किया गया तो उसने बैग अपने पास होने की बात स्वीकार की।

पुलिस की तत्परता बनी मिसाल
ASI जितेंद्र ने ड्राइवर को अपनी ड्यूटी स्थल का पता दिया। कुछ ही समय बाद ड्राइवर वहां पहुंचा और बैग को जोनल अधिकारी के हवाले कर दिया। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैग पेट्रिक को लौटा दिया गया।

पेट्रिक ने की यातायात पुलिस की तारीफ
पेट्रिक जेम्स मैकन ने गुरुग्राम यातायात पुलिस की ईमानदारी, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी बैग वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने भरोसे की नई मिसाल कायम की है।

More From Author

GURGAON REPORTER

धुएं ने खोला राज… गुरुग्राम पुलिस ने कूड़ा जलाते पकड़ा रेस्टोरेंट मालिक!

GURGAON REPORTER

फर्रुखनगर टोल पर बवाल! ड्राइवरों ने उठाई डबल टोल वसूली पर आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *