गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं… पुलिस ने पकड़े इतने ड्राइवर…

सड़क सुरक्षा और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने अक्टूबर माह में गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देश और डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान शहरभर में चेकिंग की गई।

अभियान के नतीजे चौंकाने वाले रहे। पूरे महीने में 13,736 वाहन चालकों को गलत दिशा में गाड़ी चलाते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने चालान जारी किए। इनमें से 1,313 चालान हाई-टेक कैमरों की मदद से किए गए। पुलिस द्वारा वसूली गई कुल जुर्माना राशि 78 लाख 99 हजार 500 रुपये तक पहुंच गई।

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि उनका लक्ष्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करना है। इसी के तहत पुलिस समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाती रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, जनता से अपील की गई कि वे सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं और जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।

More From Author

अंधेरा देखते ही करते थे वार, चोरी का माल पहुँचता था नेपाल… पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर गिरोह

गुरुग्राम में गर्भवती प्रेमिका की हत्या… प्रेमी की करतूत का खुला पूरा खेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *