अगर गैस एजेंसी दे रही है सिलेंडर में देरी… तो इस नंबर पर करें तुरंत शिकायत

गुरुग्राम। अगर आपको रसोई गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा है या गैस एजेंसी सिलेंडर देने में अनावश्यक देरी कर रही है, तो अब सीधे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी है।

जिला प्रशासन के अनुसार, अगर कोई गैस एजेंसी सिलेंडर देने में देरी करती है या डीलर गैस देने से मना करता है, तो उपभोक्ता संबंधित गैस कंपनी के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद कंपनी द्वारा मामले की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

इन टोल फ्री नंबरों पर करें शिकायत
प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि अलग-अलग गैस कंपनियों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

  • भारत गैस के उपभोक्ता: 1800-22-4344
  • इंडेन गैस और एचपी गैस के उपभोक्ता: 1800-2333-555

समस्या होने पर तुरंत करें संपर्क
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि गैस वितरण से जुड़ी कोई भी समस्या सामने आती है, तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समस्या का जल्द समाधान किया जा सके।

More From Author

सीवर हादसों पर लगेगा ब्रेक? गुरुग्राम में लागू होने जा रहा नया नियम

होटल के कमरे में मिला युवक का शव, मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में हत्या का आरोप; दो गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *