गुरुग्राम ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! अब 8 ग्रीन जोन से बिना रुके गुजरेंगे वाहन

अब 8 ग्रीन जोन से बिना रुके गुजरेगी गाड़ियां
गुरुग्राम। ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। यातायात पुलिस ने शहर में 8 नए ग्रीन जोन कॉरिडोर तैयार किए हैं। इन रास्तों पर अगर आप अपनी गाड़ी 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर चलाएंगे, तो आपको कहीं भी रेड लाइट पर रुकना नहीं पड़ेगा।

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन ने Gurgaon reporter से खास बातचीत में बताया कि इस योजना का मकसद शहर के व्यस्त इलाकों में जाम की समस्या को कम करना है। स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम की मदद से एक जैसी स्पीड में चलने वाले वाहनों को लगातार ग्रीन लाइट मिलेगी।

ट्रैफिक नियमों का पालन होगा अनिवार्य

अगर वाहन चालक निर्धारित स्पीड से ज्यादा चलते हैं, तो ग्रीन जोन के आखिर में जाम की स्थिति बन सकती है। इससे बचने के लिए:

  • हर ग्रीन कॉरिडोर पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे
  • बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म और ओवरस्पीडिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • ई-रिक्शा के लिए अलग लेन और स्पेशल रोड साइन लगाए जाएंगे
  • डिलीवरी बॉयज़ को भी यातायात नियमों की ट्रेनिंग दी जाएगी
  • स्कूलों के पास ट्रैफिक मार्शल की तैनाती पर जोर

इफ्को चौक पर बनेगा प्रीपेड ऑटो बूथ

इफ्को चौक पर जल्द ही प्रीपेड ऑटो बूथ तैयार होगा। यहां यात्री बस, ऑटो या कैब का इंतजार आराम से कर सकेंगे। सुरक्षा के लिए यहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी होगी।

इन 8 सड़कों पर बने ग्रीन जोन कॉरिडोर

ग्रीन कॉरिडोर रेड लाइट्स की संख्या
बख्तावर चौक → कन्हाई टी प्वाइंट6
तिगरा कट → एसपीआर सेक्टर-70 7
वजीराबाद → हांगकांग बाजार 4
इफ्को चौक → जेड चौक 4
कन्हाई गांव → गुड अर्थ मॉल 6
पारस ट्रिनिटी → रामगढ़ चौक 3
वर्ल्ड सपा सेक्टर-31 → जलवायु विहार 4
डीएलएफ फेज-5 → आरडी सिटी कन्हाई चौक 3

गुरुग्राम पुलिस की अपील

“अगर शहरवासी 40 किमी/घंटा की स्पीड में वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, तो इन ग्रीन जोन कॉरिडोर से उन्हें बिना रुके सफर करने का फायदा मिलेगा।” – डीसीपी ट्रैफिक



More From Author

वॉट्सऐप से टेलीग्राम… फिर बैंक खाते खाली! गुरुग्राम में हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी

11 नवंबर तक का मौका! बिजली उपभोक्ताओं के लिए खास ऑफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *