नशे का जाल! गुरुग्राम में पकड़ा गया ऐसा नेटवर्क जो दिल्ली-बंगाल तक फैला था

गुरुग्राम में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) ने गुरुग्राम में नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन और चरस बरामद की है। दोनों आरोपी अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं।

सेक्टर 57 में सप्लाई देने आया था आरोपी

ब्यूरो को सूचना मिली थी कि एक ड्रग तस्कर सेक्टर 57 इलाके में हेरोइन की सप्लाई देने आने वाला है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए HSNCB की टीम ने द लिकर हब के पास जाल बिछाया। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति वहां घूमता नजर आया।

जब टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह भागने लगा। पीछा करके टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मोंट शेख, निवासी मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है।

सेक्टर 54 से 109 ग्राम चरस सहित दूसरा आरोपी गिरफ्तार

इसी बीच ब्यूरो की दूसरी टीम ने सेक्टर-54 मेट्रो स्टेशन के पास बिजनेस टावर से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आरियान, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो फिलहाल दिल्ली के तिलक नगर में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 109.39 ग्राम चरस बरामद हुई।

दिल्ली और बंगाल से हरियाणा तक फैला नेटवर्क

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी दिल्ली और पश्चिम बंगाल से नशे की खेप लाकर गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। ब्यूरो अब इस बात की जांच कर रहा है कि दोनों किसी बड़े इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हैं या नहीं।

दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।

More From Author

गुरुग्राम में शहीदों की याद में हुआ खास कार्यक्रम, पुलिस कमिश्नर ने किया यह कार्य

एक मुस्कान, कुछ सवाल… और गायब हो गए पांच लाख के जेवर, गुरुग्राम में हाई-प्रोफाइल चोरी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *