HSRP और नंबर प्लेट न लगी तो होशियार! गुरुग्राम पुलिस ने ठोका भारी जुर्माना

जिले में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के तहत ट्रैफिक पुलिस ने जून महीने में बिना हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार

  • एचएसआरपी प्लेट न लगाने पर 7,454 चालकों पर चालान किए गए और ₹65.05 लाख का जुर्माना लगाया गया।
  • वहीं नंबर प्लेट के बिना वाहन चलाने पर 14,761 चालकों के चालान कर ₹1.40 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई।

कुल मिलाकर, 22,215 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और जुर्माने की कुल राशि ₹2.05 करोड़ से अधिक रही।

ट्रैफिक पुलिस की अपील:
ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर वैध एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाएं। इससे न केवल नियमों का पालन होगा, बल्कि अपराध या दुर्घटना की स्थिति में वाहन की पहचान और ट्रेसिंग में भी आसानी होगी।

More From Author

गुरुग्राम की सड़कों पर ‘शराबी ड्राइवरों’ की शामत! पुलिस के शिकंजे में फंसे 611 वाहन चालक

गुरुग्राम मर्डर मिस्ट्री: लिव-इन पार्टनर की सिर काटकर हत्या, परिवार निकला कातिल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *