“शादियों में चलाने” के लिए खरीदे थे पिस्तौल! लेकिन पुलिस को मिली कुछ और सुराग़…

गुरुग्राम में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से दो पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई धर्म कॉलोनी इलाके में की गई।

गिरफ्तार युवक की पहचान जतिन उर्फ पीटर (24), निवासी जींद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पालम विहार थाने में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली से खरीदे थे हथियार, 85 हजार में हुई थी डील

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जतिन ने ये हथियार दिल्ली के एक व्यक्ति से 85 हजार रुपये में खरीदे थे। उसने अब तक 45 हजार रुपये का भुगतान किया था, जबकि बाकी 40 हजार रुपये बकाया थे।

पूछताछ के दौरान जतिन ने बताया कि वह पालम विहार क्षेत्र में कार सर्विस की दुकान चलाता है। उसका दावा है कि उसने ये हथियार किसी अपराध के लिए नहीं, बल्कि शादियों में चलाने और शौक के तौर पर रखने के लिए खरीदे थे।

हालांकि पुलिस अब यह जांच कर रही है कि जतिन का संबंध कहीं किसी हथियार सप्लाई नेटवर्क या गैंग से तो नहीं है।

शहर में बढ़ी निगरानी, आरोपी को 27 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन और अभियान चला रही है।

गिरफ्तार आरोपी जतिन को सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को अदालत में पेश किया जाएगा।

More From Author

कहीं कैमरा तो कहीं पुलिस… जानिए अब कैसे होगा आपका चालान!

रोजवुड सिटी के ई-ब्लॉक में चला बुलडोजर, डीटीपी टीम ने लिया बड़ा एक्शन जानिए क्यों ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *