गुरुग्राम में नौकरी की तलाश कर रहे युवक ने जहर निगलकर की आत्महत्या

गुरुग्राम में नौकरी की तलाश में आए एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुग्राम के ओमनगर इलाके की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की पहचान सोनीपत निवासी 26 वर्षीय विजय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय अपने चचेरे भाई के घर ओमनगर में रहकर नौकरी की तलाश कर रहा था। शनिवार रात वह कमरे में अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार विजय मानसिक तनाव में चल रहा था। करीब एक महीने पहले वह विदेश में नौकरी के लिए लगभग 10 लाख रुपये खर्च कर गया था, लेकिन वहां उसे काम नहीं मिल पाया। विदेश से लौटने के बाद भी रोजगार न मिलने से वह काफी परेशान रहने लगा था। पुलिस आत्महत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

More From Author

गुरुग्राम के इस चौक पर जल्द बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल स्टेज में

गुरुग्राम में 13 वर्षीय बच्चे की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत, आत्महत्या या हादसा—जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *