गुरुग्राम में सनसनी! खांडसा में सड़क किनारे मिला शव

गुरुग्राम जिले के खांडसा इलाके में आज सुबह एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे 50 वर्षीय राजेश का शव मिला। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस को हत्या की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात राजेश का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन सुबह खांडसा के निवासियों ने सड़क किनारे शव देखकर पुलिस को फिर से सूचना दी।

सूचना मिलते ही सेक्टर-37 थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या सुबह 3 से 4 बजे के बीच होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस का बयान
सेक्टर-37 थाना प्रभारी ने बताया कि, “घटना की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक का कल रात विवाद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज से पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।”

More From Author

फूलों की दुकान के बहाने… गुरुग्राम में अपहरण का खेल!

दुबई-सिंगापुर की तर्ज पर बनेगी गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी… ग्लोबल सिटी में क्या होगा खास?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *