वॉट्सऐप से टेलीग्राम… फिर बैंक खाते खाली! गुरुग्राम में हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी

गुरुग्राम जिले के मानेसर में एक और साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ओडिशा निवासी दक्ष्यत कुमार नायक, जो एशियन रबर लिमिटेड कंपनी में कार्यरत हैं, से पार्ट-टाइम जॉब दिलाने के नाम पर 3.31 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना मानेसर में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

टेलीग्राम ग्रुप से शुरू हुआ खेल

जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई को पीड़ित को वॉट्सऐप पर एक पार्ट-टाइम जॉब का मैसेज मिला। इसके बाद उसे टेलीग्राम पर ‘आर बी सपोर्ट टीम’ नामक ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप के जरिए साइबर ठगों ने पीड़ित को विभिन्न बैंकों के खातों में पैसे जमा कराने को कहा।

किस्तों में ट्रांसफर किए लाखों रुपए

पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़ित ने अपने ICICI बैंक खाते से कई किस्तों में पैसे ट्रांसफर किए।

  • 22 जुलाई: एचडीएफसी बैंक में ₹9,898
  • 23 जुलाई: कैनरा बैंक में ₹9,898 और पंजाब नेशनल बैंक में ₹19,935
  • 24 जुलाई: डीसीबी बैंक में ₹1,00,000, सिटी यूनियन बैंक में ₹1,00,000 और आईडीबीआई बैंक में ₹92,183
  • इस तरह कुल ₹3,31,814 की ठगी की गई।

ठगों ने मांगे और पैसे, तब टूटा भ्रम

24 जुलाई को साइबर ठगों ने पीड़ित से ₹2.92 लाख की और मांग की। इस पर युवक को शक हुआ और उसने तुरंत साइबर क्राइम थाना मानेसर में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ठगों द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खातों की डिटेल्स जुटाई जा रही हैं। साइबर पुलिस का कहना है कि ठगों के नेटवर्क को ट्रेस कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

More From Author

GURGAON REPORTER

फर्रुखनगर टोल पर बवाल! ड्राइवरों ने उठाई डबल टोल वसूली पर आवाज़

गुरुग्राम ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! अब 8 ग्रीन जोन से बिना रुके गुजरेंगे वाहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *