ऑनलाइन शॉपिंग बनी जालसाजी का रास्ता, रिफंड के चक्कर में बड़ी ठगी

ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते दौर में अब जालसाज भी तकनीक का इस्तेमाल कर मासूम लोगों को ठगने लगे हैं। गुरुग्राम की एक महिला के साथ ऐसी ही एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें महज एक एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर ठग ने उसके बैंक अकाउंट से 95 हजार रुपये गायब कर दिए।

पीड़िता पपीता कुमारी, जो कि गुरुग्राम के बोहड़ाकलां की निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने फ्लिपकार्ट से एक सामान ऑर्डर किया था। लेकिन जब वह समय पर डिलीवर नहीं हुआ तो उन्होंने इंटरनेट पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया।

इस नंबर पर कॉल करने के बाद सामने वाले व्यक्ति ने खुद को फ्लिपकार्ट का प्रतिनिधि बताया और रिफंड प्रोसेस के लिए एक “Refund Request.apk” नाम की फाइल डाउनलोड करवाने को कहा। जैसे ही महिला ने वह फाइल मोबाइल में इंस्टॉल की, कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से ₹95,000 की बड़ी रकम कट गई।

जब महिला ने दोबारा उसी नंबर पर संपर्क करना चाहा तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना मानेसर में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More From Author

गुरुग्राम डूबा… सीएम सैनी बोले कैलिफोर्निया में भी बहते हैं घर!

दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी का डीपीआर बनाने पहुंची खास टीम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *