GURGAON REPORTER

धुएं ने खोला राज… गुरुग्राम पुलिस ने कूड़ा जलाते पकड़ा रेस्टोरेंट मालिक!

गुरुग्राम। साइबर सिटी में कूड़ा जलाकर प्रदूषण फैलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामले में न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने शिवपुरी रोड पर सड़क किनारे कूड़ा जलाते हुए एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर-23 निवासी सतपाल आहूजा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सतपाल शिवपुरी कॉलोनी में “छोले भटूरे” नाम से रेस्टोरेंट चलाता है।

धुएं से खुली पोल
गुरुवार को न्यू कॉलोनी थाना पुलिस गश्त पर थी, तभी शिवपुरी रोड के पास घना धुआं उठता देखा गया। जब टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि सतपाल सड़क किनारे कूड़ा इकट्ठा करके उसमें आग लगा रहा था।

पर्यावरण को नुकसान, केस दर्ज
पुलिस का कहना है कि कूड़ा जलाने से आसपास के पेड़ों, वनस्पति और वायु गुणवत्ता को काफी नुकसान हो रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 287 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस की चेतावनी
पुलिस ने लोगों से कूड़ा जलाने से बचने की अपील की है। उन्होंने साफ कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले और नियम तोड़ने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

gurgaon reporter

गुरुग्रामवासियों को मिली बड़ी सौगात… अब बिजली कटेगी नहीं!

GURGAON REPORTER

गुरुग्राम में विदेशी का बैग गायब… आगे जो हुआ, यकीन नहीं होगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *