एक हफ्ते में 274 चालान… जानिए गुरुग्राम में प्रदूषण फैलाने वालों पर कितनी बड़ी कार्रवाई हुई

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों के 274 मामलों में कुल 14.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निगम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार डस्टबिन का उपयोग न करने पर 170 व्यक्तियों पर 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। कचरा जलाने के 28 मामलों में 1.40 लाख रुपए कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन गतिविधियों से जुड़े मामलों में 2.60 लाख रुपए तथा धूल उड़ाने वाली गतिविधियों के तीन मामलों में 75 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।

इसके अतिरिक्त कचरा फैलाने के 9 मामलों में 45 हजार रुपए प्रतिबंध के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखने के 51 मामलों में 7.90 लाख रुपए तथा बिना ढके निर्माण सामग्री रखने के 3 मामलों में 15 हजार रुपए के चालान किए गए हैं। निगम की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर नियमों का उल्लंधन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।

18 मशीनें कर रही सड़कों की सफाई
धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर उपाय किए जा रहे हैं। इसके तहत शहर की मुख्य सड़कों की सफाई मैकेनाइज्ड की जा रही है। इस कार्य के लिए 18 मशीनें रात्रि के समय सड़कों का सफाई में लगी रहती है, ताकि दिन के समय यातायात बाधित न हो और धूल का प्रभाव कम किया जा सके । साथ ही सड़कों औऱ पेड़ों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है।

नगर निगम की दस ट्रक माउंटेड स्प्रिंकलर कम एंटी स्माग गन मशीनें प्रतिदिन शहर की विभिन्न सड़कों पर शोधित पानी का छिड़काव कर रही हैं। इनके अलावा टैंकरों के माध्यम से भी लगातार पानी का छिड़काव किया जा हा है, जिससे हवा में मौजूद धूल के कणों को बैठाया जा सके।

वायु प्रदूषण पर नियंत्रण नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रेप के तहत निर्धारित सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील है कि वे खुले में कचरा न जलाएं, निर्माण सामग्री को ढककर रखें और नगर निगम द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन कर स्वच्छ गुरुग्राम के निर्माण में सहयोग दें।

More From Author

गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर बड़ा प्रयोग! एक ही पिलर पर मेट्रो और एलिवेटेड रोड?

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो में बड़ा बदलाव: 6 में से 4 अंडरपास निर्माण से बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *