गुरुग्राम: दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दान पेटी से लाखों रुपये ले उड़े चोर

प्रताप नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर के बंद कपाटों के बीच अंदर घुसे और दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए। मंदिर प्रबंधन के अनुसार दान पेटी में लाखों रुपये होने की आशंका है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक व्यक्ति मंदिर परिसर में घुसते और दान पेटी को उठाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कमरे में बंद हुआ चोर, फिर भी हुआ फरार


सूत्रों के अनुसार चोरी के दौरान आरोपी कुछ देर के लिए मंदिर के एक कमरे में बंद भी हो गया था, लेकिन बाद में वह किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहा। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोर ने पहले से मंदिर की रेकी की थी और उसे परिसर की पूरी जानकारी थी।

सुबह पूजा के समय खुला मामला

सुबह जब पुजारी पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो दान पेटी टूटी हुई और सामान बिखरा मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आसपास के कैमरे खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि आरोपी की पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

श्रद्धालुओं में आक्रोश

घटना के बाद श्रद्धालुओं में रोष है। लोगों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने और रात में निगरानी के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।



More From Author

राजीव चौक जाम से मिलेगी राहत! स्लिप रोड निर्माण को लेकर जीएमडीए की बड़ी पहल

10 साल बाद गुरुग्राम सिविल अस्पताल में शुरू होगा कैंसर मरीजों का इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *