प्रॉपर्टी टैक्स और पानी बिल की परेशानी खत्म… जानें, कब- कहां मिलेगा समाधान

नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम गुरुग्राम ने जोन-3 क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स और पेयजल बिल से संबंधित कार्यों के लिए विशेष कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। ये कैंप 8 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक निर्धारित स्थानों पर लगाए जाएंगे।

इन कैंपों में नागरिक अपने प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार, बकाया टैक्स और पेयजल बिल का भुगतान एक ही स्थान पर कर सकेंगे। निगम प्रशासन ने सभी नागरिकों को सुझाव दिया है कि वे कैंप में आते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं संपत्ति स्वामित्व से जुड़े सभी दस्तावेजों की पीडीएफ कॉपी साथ जरूर रखें, ताकि कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।

कैंपों का पूरा शेड्यूल

तिथि स्थल
8 नवंबर मकान नंबर 384, रामलीला ग्राउंड, जैकबपुरा
9 नवंबरमकान नंबर JS/21, डीएलएफ फेज-2
15 नवंबर पार्षद कार्यालय, मकान नंबर-56, अशोक विहार फेज-1 (हनुमान मंदिर के पास)
16 नवंबरपार्षद कार्यालय, पॉकेट-E, पुलिस मैस के पास, सेक्टर-21
22 नवंबरमकान नंबर V-40/2, डीएलएफ फेज-3, पार्षद कार्यालय
23 नवंबरमकान नंबर 4579P, सेक्टर-23, पार्षद कार्यालय
29 नवंबर पार्षद कार्यालय, एमडी हाई स्कूल के निकट, झाड़सा
30 नवंबरपार्षद कार्यालय, मकान नंबर 918, सेक्टर-31

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि इन कैंपों का उद्देश्य जनता को तेज और प्रभावी सेवा प्रदान करना है ताकि किसी भी नागरिक को निगम कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन विशेष कैंपों का लाभ लें।

More From Author

गोल्फ कोर्स रोड का प्राइम सेक्टर… जल्द बदल जाएगी पूरी तस्वीर!

अंधेरा देखते ही करते थे वार, चोरी का माल पहुँचता था नेपाल… पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर गिरोह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *