दिसंबर से पहले बदल जाएगा गुरुग्राम का सफर… जानें क्या है बड़ी तैयारी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे परियोजना को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इस समय हाईवे के दायरे में आ रही 440 केवी और 200 केवी की बिजली लाइनों को हटाने और शिफ्ट करने का कार्य तेज़ी से चल रहा है।

एनएच-352W के द्वारका एक्सप्रेसवे से वजीरपुर चौक (0-6 किमी) खंड में कई EHT और LT/HT बिजली लाइनें हैं, जिन्हें ऊंचा करने या स्थानांतरित करने का काम किया जा रहा है। इसमें 66 केवी हरसरू-फर्रुखनगर लाइन, 400 केवी दौलताबाद-सेक्टर-72 लाइन और 400 केवी बमरौली लाइन शामिल हैं।

जीएमडीए ने पहले ही HVPNL और DHBVN को लगभग 31 करोड़ रुपये जारी कर 11 केवी लाइनों का शिफ्टिंग कार्य पूरा कर लिया है। अब BBMB और DTL की हाई पावर लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है। जीएमडीए ने इसके लिए 52.72 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

परियोजना निदेशक योगेश तिलक के मुताबिक

“दिसंबर तक हाईवे को पूरी तरह चालू करने की तैयारी है। कई जगहों पर बिजली संबंधी बाधाएं दूर कर दी गई हैं और 400 केवी व 200 केवी की लाइनों को शिफ्ट करने का काम जारी है। अंडरपास और अन्य छोटे कार्य भी तेज़ी से पूरे किए जा रहे हैं।”

हाईवे तैयार होने के बाद वाहन चालकों को दिल्ली-जयपुर हाईवे के अलावा एक अतिरिक्त रूट मिलेगा। इससे लोग सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे से रेवाड़ी हाईवे होते हुए नारनौल, जयपुर, रोहतक और राजस्थान के अन्य शहरों तक पहुंच सकेंगे। इससे दिल्ली-जयपुर हाईवे का ट्रैफिक दबाव काफी कम होगा।

188 मीटर लंबा फ्लाईओवर जोड़ेगा द्वारका एक्सप्रेसवे से रेवाड़ी हाईवे
द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को जोड़ने के लिए 188 मीटर लंबा, दो लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। पिलर बन चुके हैं और अब गर्डर लगाने का काम बाकी है।

इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद दिल्ली से आने वाले वाहन सीधे रेवाड़ी हाईवे पर और रेवाड़ी से आने वाले वाहन सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे पर आ सकेंगे।

More From Author

गुरुग्राम में मीट की दुकान से निकला नशे का अड्डा!

गुरुग्राम बसई रोड पेट्रोल पंप के पास ऑटो ड्राइवर पर लाठी-डंडों से हमला

गुरुग्राम में किराए के 10 रुपए पर मचा बवाल, ऑटो ड्राइवर वेंटिलेटर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *