गुरुग्राम शहर की सड़कें अब खुद बताएंगी अपनी खामियां… AI ने शुरू किया रोड ऑडिट

अब गुरुग्राम और मानेसर की सड़कें और सुरक्षित, बेहतर और स्मार्ट होंगी। नगर निगम ने आईटी कंपनी नगारो और एआई प्लेटफॉर्म रोड एथेना के सहयोग से एक नई पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य शहर की सड़कें नियमित रूप से मॉनिटर करना और समय पर मरम्मत सुनिश्चित करना है।

यह प्रोजेक्ट शनिवार को वार्ड नंबर 21 और 27 से शुरू हुआ। विशेष वाहन शहर की सड़कों की हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करेंगे। इसके बाद यह डेटा रोड एथेना के एआई प्लेटफॉर्म पर भेजा जाएगा।

AI की मदद से होगी सड़क की खामियों की पहचान

एआई तकनीक सड़क पर मौजूद गड्ढे, धुंधली लाइनें, टूटी सड़क साइन, खराब फुटपाथ और अतिक्रमण जैसी समस्याओं को पहचान सकेगी। इसके बाद एक डिजिटल नक्शा तैयार होगा, जिसमें जियो-टैग और समस्या की गंभीरता दर्ज होगी। नगर निगम अधिकारी इसे केंद्रीय डैशबोर्ड के जरिए ट्रैक कर सकते हैं और मरम्मत का काम प्राथमिकता के आधार पर करवा सकते हैं।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी और सुरक्षित यात्रा

अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका का कहना है कि यह पहल स्मार्ट और सुरक्षित शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नियमित रखरखाव से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यात्रियों को सुरक्षित व सुविधाजनक सड़कें मिलेंगी। साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी मददगार साबित होगी।

More From Author

गुरुग्राम की हाई-सेक्योरिटी सोसायटी में दिनदहाड़े चोरी,आखिर कैसे हुई वारदात?

फोन पर गालियां और अश्लील वॉयस नोट… क्या आपका नंबर भी इनकी लिस्ट में था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *