गुरुग्राम में हैरान करने वाली चोरी: स्कॉर्पियो स्टार्ट नहीं हुई तो चोरों ने थार से बांधकर ले उड़े!

शहर में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां चोरों ने एक महिंद्रा स्कॉर्पियो को इसलिए खींचकर ले गए क्योंकि वह स्टार्ट नहीं हो रही थी। चोरों ने स्कॉर्पियो को एक थार (Thar Rox) से बांधा और उसे टो करके ले गए। यह पूरी घटना शिवाजी नगर इलाके की है, और इसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक घर के बाहर खड़ी महिंद्रा स्कॉर्पियो का दरवाजा खोलने की कोशिश करता है। दरवाजा खुलने के बाद वह गाड़ी को स्टार्ट करने की कोशिश करता है, लेकिन इंजन चालू नहीं होता।

कुछ मिनट बाद, एक थार रॉक्स (Thar Rox) गाड़ी रिवर्स में आती दिखाई देती है। चोरों ने स्कॉर्पियो को टोचन बेल्ट से थार से बांध दिया। इसके बाद एक चोर स्कॉर्पियो में बैठ जाता है और बाकी चोर थार में बैठकर गाड़ी को खींचकर ले जाते हैं।

मालिक ने सुबह देखा तो उड़ गए होश


जब सुबह गाड़ी के मालिक मोहित जटराना ने बाहर देखा तो उनकी स्कॉर्पियो गायब थी। उन्होंने तुरंत घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, तो इस हैरान कर देने वाली चोरी का खुलासा हुआ।

मोहित जटराना ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। वे गुरुग्राम स्थित महिंद्रा एजेंसी में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पूरी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि गाड़ी को शहर से बाहर ले जाने की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर चेकिंग बढ़ा दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं — कुछ इसे “गुरुग्राम की सबसे क्रिएटिव चोरी” बता रहे हैं, तो कुछ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

More From Author

राव नरेंद्र सिंह ने गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक,कैप्टन अजय यादव पर क्या कहा?

ढाई हजार स्ट्रीट लाइटें स्टोर में पड़ी, दीपावली की रौनक अधूरी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *