गुरुग्राम में कूड़े के ढेर से मिला शव… चेहरे पर पत्थरों के निशान ने बढ़ाया सस्पेंस

गुरुग्राम में सेक्टर-7 एक्सटेंशन स्थित पंचमुखी मंदिर के बाहर बुधवार सुबह कूड़े के ढेर में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह मंदिर आने वालों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पत्थरों से कुचलकर की गई हत्या

मौके पर पहुंची सेक्टर-9 थाना पुलिस ने जांच में पाया कि युवक की चेहरा पत्थरों से कई बार कुचलकर हत्या की गई है। शरीर पर गहरे घाव साफ दिख रहे थे। अंदेशा है कि हत्या देर रात की गई और शव को अंधेरे में कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया गया।

दिल्ली निवासी था मृतक

प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक दिल्ली का रहने वाला है। उसकी जेब से कुछ पहचान संबंधी कागज मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस परिवार से संपर्क साधने में लगी है।

हत्या की वजह अब तक साफ नहीं

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या किस कारण से की गई—लूट, रंजिश या कोई और वजह।
आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि देर रात मंदिर क्षेत्र में आने-जाने वालों का पता लगाया जा सके।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का समय और हत्या के तरीके को लेकर और जानकारी सामने आएगी।

पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी तक पहुंचने के लिए अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है।

More From Author

अंबेडकर चौक और दादी सती चौक पर जाम से राहत मिलेगी… GMDA ने उठाया बड़ा कदम!

गुरुग्राम ब्लाइंड मर्डर का खुलासा! लिव-इन कपल ने रची खौफनाक साजिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *