गुरुग्राम में शंकर चौक का जाम खत्म होगा? ट्रैफिक पुलिस फिर करेगी बड़ा ट्रायल

गुरुग्राम का सबसे बड़ा ट्रैफिक ब्लैकस्पॉट माने जाने वाला शंकर चौक एक बार फिर चर्चा में है। जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस यहां नया ट्रायल करने जा रही है।

लेन सिस्टम पर दांव

ट्रैफिक पुलिस अब शंकर चौक पर अलग-अलग लेन सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। प्लान के तहत अलग दिशाओं में जाने वाले वाहनों को अलग लेन में चलाया जाएगा, ताकि ट्रैफिक मर्ज कम हो और जाम घटे।

क्यों बनता है जाम?

शंकर चौक पर एक साथ कई तरफ से ट्रैफिक आता है—
राजीव चौक, उद्योग विहार, साइबर सिटी और शहर के अन्य हिस्सों से आने वाले वाहन यहां एक ही पॉइंट पर मिलते हैं और दिल्ली की ओर बढ़ते हैं। यही वजह है कि यहां अक्सर भारी जाम लग जाता है।

पहले ट्रायल, फिर स्थायी फैसला

पुलिस के मुताबिक, इस सिस्टम को पहले ट्रायल के तौर पर लागू किया जाएगा। सफल रहने पर इसे स्थायी कर दिया जाएगा।

पहले हो चुका है फेल

गौर करने वाली बात ये है कि इससे पहले भी यहां लेन सिस्टम का ट्रायल किया गया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया था। अब ट्रैफिक पुलिस नई रणनीति के साथ दोबारा कोशिश करेगी।

सरहौल मॉडल से उम्मीद

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर (सरहौल) पर लागू लेन सिस्टम फिलहाल बेहतर काम कर रहा है। उसी मॉडल को अब शंकर चौक पर लागू करने की तैयारी है।

क्या बोले अधिकारी?
ट्रैफिक एसीपी (हाईवे) सत्यपाल यादव के अनुसार,

“शंकर चौक पर लेन सिस्टम लागू करने की योजना तैयार है। जल्द ही ट्रायल शुरू होगा, जिससे ट्रैफिक को सुगम बनाया जा सके।”


More From Author

फर्रुखनगर मंडी में DC का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर दिए सख्त निर्देश

हनुमान जयंती पर हवन में ट्रंप के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना, विश्व शांति की कामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *