स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: स्लम इलाकों में कोई बच्चा या मां वंचित न रहे !

शनिवार को सिविल सर्जन डा. अलका सिंह और डीआइओ/नोडल अधिकारी (एमटीपी) डा. जे.पी. राजलीवाल ने गुरुग्राम के स्लम इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय डॉ. अलका सिंह ने स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की और सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर बच्चे का जन्म पंजीकरण हो और सभी बच्चों को समय पर टीकाकरण मिले।

सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में लिंगानुपात सुधारने, जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान करने, और प्रसव से पहले जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नियमित फॉलो-अप करें और जन-जागरूकता अभियान चलाते रहें, ताकि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रह जाए।

“हमारी कोशिश है कि हर मां और बच्चा स्वस्थ रहे। इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा।”

डा. अलका सिंह, सिविल सर्जन, गुरुग्राम

More From Author

लेनदेन या साज़िश? सोहना में युवक पर हमला, तहसीलदार पर उठे सवाल

धुएँ और दुर्गंध का कहर: पार्षदों ने नगर परिषद को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *