स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी! वॉट्सऐप ग्रुप में निवेश का झांसा

स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी के एक मामले में गुरुग्राम साइबर क्राइम पुलिस ने सूरत के 22 वर्षीय अलीश निजामुद्दीन को गिरफ्तार किया है। मामला तब उजागर हुआ जब एक महिला ने वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए निवेश में ठगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस हिरासत में 7 दिन
साइबर क्राइम एसीपी प्रियांशु दीवान की टीम ने 18 सितंबर को आरोपी को गुरुग्राम से पकड़ लिया। 10वीं तक पढ़े अलीश को 7 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। जांच में पता चला कि ठगी की गई राशि करीब 14.52 लाख रुपए जीतू भाई के खाते में ट्रांसफर की गई थी।

चीनी साइबर गिरोह से संबंध
जांच में सामने आया कि अलीश ने जीतू भाई का खाता 2% कमीशन पर खरीदा और इसे 10% कमीशन पर दुबई में रहने वाले भारतीय को बेच दिया। 2024 में अलीश दुबई के ग्रैंड मॉल स्थित कॉल सेंटर में काम कर चुका है, जहां वह चीनी मूल के साइबर ठगों के साथ मिलकर ठगी करता था।

साथियों की तलाश जारी
15 सितंबर 2025 को भारत लौटते ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस अब दुबई स्थित कॉल सेंटर और वहां काम करने वाले अन्य साइबर ठगों के बारे में पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आने वाले नए तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

फोन पर गालियां और अश्लील वॉयस नोट… क्या आपका नंबर भी इनकी लिस्ट में था?

गुरुग्राम महिला थाने में पति-पत्नी ने पुलिस के सामने की जमकर मारपीट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *