यातायात नियमों के सख्त पालन और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा चलाए जा रहे ‘चालान नही सलाम मिलेगा’ अभियान के तहत एक सप्ताह में रिकॉर्ड संख्या में चालान किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन, IPS के निर्देशन में 09 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 11,556 वाहनों के चालान किए गए, जिनसे 1 करोड़ 39 लाख 70 हजार 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
प्रमुख उल्लंघनों पर हुई कार्रवाई
इस दौरान मैदानी स्तर पर 11,034 चालान किए गए, जिनमें प्रमुख उल्लंघन इस प्रकार रहे:
- रॉन्ग साइड ड्राइविंग – 1675
- रोड मार्किंग उल्लंघन – 391
- पिलियन राइडर बिना हेलमेट – 748
- ड्राइवर बिना हेलमेट – 750
- बिना सीट बेल्ट – 821
- शराब पीकर वाहन चलाना – 377
- गलत पार्किंग – 1164
- खतरनाक यू-टर्न – 305
- ट्रिपल राइडिंग – 155
- ओवरस्पीडिंग – 49
- मोबाइल फोन का प्रयोग – 63
- ध्वनि प्रदूषण – 35
- लेन चेंज उल्लंघन – 375
कैमरों से 522 चालान
इसके अलावा NHAI कैमरों के माध्यम से 522 चालान किए गए, जिनमें शामिल हैं:
- नो एंट्री – 286
- ओवरस्पीडिंग – 05
- ड्राइवर बिना हेलमेट – 28
- प्रदूषण – 31
- पिलियन बिना हेलमेट – 11
- फ्रंट पैसेंजर बिना सीट बेल्ट – 37
- ड्राइवर बिना सीट बेल्ट – 124
NH-48, द्वारका एक्सप्रेसवे और मुंबई एक्सप्रेसवे पर सख्त निगरानी
सड़क अनुशासन बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए NH-48, द्वारका एक्सप्रेसवे और मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इस दौरान ड्रोन तकनीक और हाईटेक कैमरों की मदद से ओवरस्पीडिंग और लेन बदलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ निरंतर चालान कार्रवाई की जा रही है।
आमजन से अपील
यातायात पुलिस गुरुग्राम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे #ChallanNahiSalamMilega अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें और सुरक्षित व अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दें।
